कुरूद नगर पंचायत मे अध्यक्ष एवं सी.एम.ओ. के मनमानी से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बना कांग्रेसीकरण समारोह, कुरूद के इतिहास मे पहली बार राष्ट्रीय कार्यक्रम भी सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी का भेंट चढ़ गया ! पार्षदो के बग़ैर बैठक किये वार्ड पार्षदो के बग़ैर सहमति से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अन्य लोगों की सुची ध्वजरोहन करने पार्षदो को सुची भेज दिया गया !

इस तुग़लक़ी फ़रमान का विरोध करते हुए मैने नगर पंचायत मे विपक्ष की ओर से पुरी जानकारी SDM महोदया को अवगत कराया, तत्काल इस सुची को रद्द कर कुरूद मे जनभावनाओं के अनुरूप वार्ड पार्षदो से सहमति लेकर सुची बनाने के लिए कहा एवं पिछले 3 बार से विधायक महोदय को ध्वजारोहन से वंछित कर कुरूद एवं क्षेत्र के जनता का बार बार अपमान किया जा रहा है ! विधायक जी का नगर पंचायत कुरूद द्वारा अपमान कर तुगलकी आदेश को यदि ठीक नही किया गया तो भविष्य मे कुरूद के जनता के साथ नगर पंचायत का घेराव किया जायेगा ! इस अवसर पर मेरे सहयोगी पार्षद महोदया तुमेशवरी ध्रुव जी, प्रतिनिधि दौलत ध्रुव जी, युवा मोर्चा के साथीगण सत्यम चन्द्राकर जी, विक्की साहु जी, वेदप्रकाश जी, नीरज कुमार जी ज्ञापन देने सम्मिलित हुए ! *

वन्देमातरम
भानु चन्द्राकर, जिला योजना समिति सदस्य धमतरी, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद *
