युवा कवि गोकुल साहू को काव्य लेखन प्रतियोगिता मेंं मिला तीसरा स्थान शुभचिंतकों ने दी बधाई

परमेश्वर कुमार साहू ,22 जनवरी 2021
जिला गरियाबंद के ग्राम धुरसा निवासी युवा कवि गोकुल राम साहू को छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त बिलासा साहित्य संगीत धारा छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा आयोजित साप्ताहिक लोकगीत लेखन प्रतियोगिता मेंं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमे गोकुल साहू को सर्वश्रेष्ठ सृजन कार सम्मान से नवाजा गया।
उल्लेखनीय है की गोकुल साहू बहुत ही कम उम्र यानि 15 वर्ष के आयु से साहित्य के विभिन्न विधाओं मेंं अपनी कृति यूट्यूब चैनल विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और व्हाट्सएप फेशबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाते हुए लोगों को मानवीय ऊर्जा प्रदान कर एक नई विचार प्रदान किया है। इसी के परिणाम स्वरूप कई संस्थाओं ने अनेकों सम्मान देकर प्रोत्साहित किया है जिससे अँचल के ही नहीं अपितु पूरे जिले के साहित्य और कला जगत गौरवांवित है।उन्हें श्रेष्ठ सृजनकार सम्मान मिलने पर सृजन लोककला संस्था,सृजन साहित्य परिषद, रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद सहित अनेक शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी जिसमें प्रमुख रूप से गौकरण मानिकपुरी,राजकुमार यादव,हलधर नाथ जोगी,बाबूलाल साहू,यशकुमार साहू,भागवत सेन,कमलेश कौशिक,विरेंद्र साहू,फनेन्द्र मोदी,संतोष सोनकर, जितेंद्र सुकुमार शाहिर,नूतन साहू,ऐस विश्वकर्मा,हीरालाल साहू,प्रिया देवाँगन,टिकेश्वर ध्रुव, अरूण साहू,रमेन्द्र साहू(सरपंच),डिगेश्वर साहू,मधेश्वर ध्रुव आदि शामिल है।सभी शुभचिंतकों का गोकुल साहू ने आभार व्यक्त किया।
