गुदगुदा में मड़ई एवं भक्त गुहा निषाद जयंती का आयोजन…

मुकेश कश्यप@कुरुद:- समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से समीपस्थित ग्राम गुदगुदा में मड़ई मेले का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि तारिणी नीलम चन्द्राकर जिला पंचायत सभापति थी।अध्यक्षता सरपंच घनश्याम साहू ने की।विशिष्ट अतिथि श्रीमती संतोषी साहू, योगेश साहू संकरी,देवलाल सोनकर ,संजय राज, महिम शुक्ला ,तीरथ राम साहू,भानुराम साहू,नारायण साहू,असल निर्मलकर,देवेश ध्रुव,दक्षनु राम , पेवा राम साहू ,रविशंकर साहू,नारायण सिंह पटेल, चैनसिंग हिरवानी थे। मंच को सम्बोधित करते हुए तारिणी चन्द्राकर ने सभी ग्रामीणों को मड़ई-मेले की बधाई देते हुए इसे आपसी प्रेम-भाव एवं मिलन का पर्व बताया,उन्होंने कहा कि यह भाईचारे का प्रतीक एवं ग्रामीण रीतिरिवाजों से सुसज्जित हमारे पूर्वजों की परम्पराओ की एक धरोहर है।

ततपश्चात मुख्य मंच पर ही भक्त गुहा निषाद जयंती पर भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि जानसिंह यादव जनपद उपाध्यक्ष कुरुद थे।यादव जी ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि भक्त गुहा निषाद जी ने अपने जीवन भर समर्पण भाव से जिंदगी जीकर लोगो मे आदर्श प्रस्तुत किया था।तत्पश्चात नवज्योति बजरंग मानस परिवार सिरसिदा (गुदगुदा) द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति की गई।
इसी तरह रात्रि में मनोरंजन के लिये छन्नू मन्नू नाचा पार्टी निपानी बालोद जिला की मनमोहक प्रस्तुति हुई।इस अवसर पर महादेव निषाद ,कन्हैया निषाद,भोजराज निषाद,यादराम निषाद ,दशरथ निषाद ,बिसौहा निषाद,मुकेश कश्यप,हेमन्त कुमार साहू,मीनाराम ,कुंजलाल सोनकर,संजय कुमार सहित बड़ी सँख्या में निषाद समाज के लोग और ग्रामवासी उपस्थित थे।