सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के करकमलों से रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता नगरी का शुभारंभ…

सिहावा, प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्पोर्ट्स क्लब नगरी के तत्वाधान मे आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.


इस दौरान सिहावा विधायक डॉ ध्रूव क्रिकेट की पिच पर उतरकर बेटिंग एवं बॉलिंग मे अपना हाथ आजमाया एवं कार्यक्रम की शुरुआती मैच मे खुद टॉस करा कर क्रिकेट के खेल का आगाज किया तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस आयोजन हेतु बधाई देकर हर वर्ष इस तरह के प्रतियोगिता कराने की बात कहि ताकि सूचना प्रद्योगिकी के इस युग में बच्चो का मोबाइल से ध्यान हटकर कर खेल कूद की ओर मन लगे जिसे उनका शारिरिक एवं मानसिक विकास ठीक तरह से हो अंत मे उन्होने आयोजन समिति से खेल कूद के कार्यक्रम हेतु हर सम्भव मदद करने की बात कही एवं सभी टीमों को होने वाले मैचों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी..


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी मोहन लालवानी,विशेष अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी निशु चंद्राकर,पूर्व सदस्य जिला पंचायत धमतरी नीलम चन्द्राकर,पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश प्रजापति ,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,अख्तर खान,वार्ड पार्षद 07 सुनीता निर्मलकर,वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सर्वा,माखन भरेवा,एल्डरमैन भरत निर्मलकर,नरेश छेदेहा एवं स्पोर्ट्स क्लब नगरी अध्यक्ष अनवर रजा, उपाध्यक्ष संदीप साहू,उपाध्यक्ष आबिद रजा,उपाध्यक्ष गुलाब देवांगन,उपाध्यक्ष कौशल वर्मा,सचिव कुमार नायर,सह सचिव अमन रजा,कोषाध्यक्ष संजय भंसाली,सह कोषाध्यक्ष सत्यम भट्ट,सदस्यगण संजय भारती,मुकेश सेमरे,प्रकाश सार्वा,रवि भट्ट,अमितेश गोलछा,अब्दुल मन्नान,हनी कश्यप,तोशीफ़ रजा,प्रणेश पांडे,विकास प्रधान,सतीश यादव,जितेश निषाद,मुकेश संचेती एवं नगरी नगर के सम्मानीय नागरिको की उपस्थिति मे इस का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।