मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर में जनप्रतिनिधियों ने एक नई स्वच्छता क्रांति को जन्म दिया है। प्रतिदिन जागरूक लोगों की टीम शहर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं एवं अन्य जगहों की सफाई करते हुए आमजनों को यही सन्देश दे रही है कि स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है,हमे अपने कुरुद को स्वच्छ व सुन्दर बनाने खुद आगे आना होगा।

बुधवार को कुरुद नगर के नया बाजार चौक स्थित श्री मंगल पांडे चौक ,इंडोर स्टेडियम में स्थापित श्री स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति व बाईपास स्थित शहीद वीरनारायण सिंह चौक की सफाई करते हुए जनजागृति फैलाई।अब अगले पड़ाव के रूप में गुरुवार को संजय नगर स्थित डिपो रोड के गार्डन वार्ड क्रमांक 14 कुरूद में सफाई व पौधे के रखरखाव व सुरक्षा हेतु व्यवस्था की जावेगी।इस अवसर पर प्रमोद साहू ,मनीष साहू,रमेश पांडे,मनोज अग्रवाल,रोशन जांगड़े,डुमेश साहू,दौलत ध्रुव, कृष्णकांत साहू, रामनारायण शर्मा, बसन्त साहू,उत्त्तम साहू,तुकेश साहू,ऐश्वर्य साहू ,शिवांश साहू आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
