- परमेश्वर कुमार साहू ,14 जनवरी 2021

श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर के पत्रकारों ने नए वर्ष के अवसर पर संघ की नई बॉडी का गठन किया समीपस्थ फॉरेस्ट तर्जुगा रेस्ट हाउस में ब्लॉक के समस्त पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेब चैनल से संबंधित सभी पत्रकार साथी उपस्थित थे
संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अरेंद्र पहाड़िया ने प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए सभी पत्रकारों से अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सुझाव मांगा जहां सभी पत्रकारों ने बारी-बारी से एकमत होकर सर्वसम्मति से जितेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव देकर स्वीकृति प्रदान की शेष पदों पर पूर्व की भांति ब्लॉक उपाध्यक्ष के लिए योगेश ठाकुर ग्रामीण उपाध्यक्ष भागीरथी सिन्हा अंकुर पहाड़िया कोषाध्यक्ष युवराज सिंन्हा महासचिव जितेंद्र सिन्हा सचिव कमलेश्वर शुक्ला सह सचिव नेमीचंद बंजारे सलाहकार अजीज खान परमेश्वर साहू एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में थानेश्वर बंजारे नेहरू साहू रमाकांत साहू संतोष मांडले महेंद्र भारती टिकेंद्र सिन्हा उरेंद्र एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर ब्लॉक के पत्रकार की भूमिका हमेशा सामाजिक विकास शिथिल शासकीय व्यवस्था एवं अवैध कार्यों के प्रति हमेशा सजगता के साथ कलम का उपयोग करें साथ ही क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों एवं विकास के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ समय-समय पर समाचारों के माध्यम से सरकार को आईना दिखाने का कार्य करें बैठक के अंत में सभी ने एक दूसरे को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भोजन व्यवस्था भी की गई थी

