मुकेश कश्यप@कुरुद:– भारतीय जनता पार्टी किसानों को गुमराह कर राजनीति करती हैं। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से भूपेश बघेल ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं।उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेता योगेश साहू ने कहीं।उन्होंने बताया कि 21लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य रखे गए हैं और खरीदी की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार ने 60 लाख मेट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं और न ही हमारे सरकार ने बारदाना की मांग किया तो बहुत ही कम मात्रा में बारदाना उपलब्ध किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार इतनी विषम परिस्थितियों में किसानों के हितों के लिए लगातर काम कर रही है। सरकार प्रति एकड़ की दर से ₹10,000 लागत राशि के रूप में किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दे रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि एवं विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं तथा किसानों के मनोबल को आगे बढ़ा बढ़ाकर उन्हें सशक्त बना रहे हैं। ऐसे किसानों के हित में काम करने वाले सरकार को किसान विरोधी बताने वाले भारतीय जनता पार्टी अपने गिरेबान में झांक कर देखें। आज किसान दिल्ली पर डटें हुए 50 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। काले कृषि कानून बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे है केंद्र सरकार मौन होकर तमाशा देख रही है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने आपको किसान की हितैषी कहते हैं जो स्थिति दिल्ली में केंद्र सरकार किसानों की कर रखी हैं जिसे देखकर बड़ा दुख होता है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है किसान पुत्र मुख्यमंत्री यशस्वी भूपेश बघेल किसानों को उस की पैदावारी का उचित मूल्य देकर किसानों का सम्मान बढ़ा रहे हैं।
