चारामा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र महुद में कार्य करते हुए एक हमाल की मौत हो गई है, क्या थी वजह!

पखांजूर::बिप्लब् कुंडू.चारामा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र महुद में कार्य करते हुए हमाल सतीश मंडावी की धान भरते समय दुर्घटना से मौत हो गई जिसको छुपाने का प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है उस हमाल के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है उसकी पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है अभी मात्र दो छोटे बच्चे हैं क्रमश 5 वर्ष एवं 3 वर्ष के।

 

शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल जिसमें शिवसेना के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ,शिवसेना नेता निर्मल तेता, अनीश कोरेटी , व्यास नारायण यादव, बृज किशोर यादव आदि थे जिन्होंने उसके गांव पहुंचकर उनके अंत्येष्टि में भाग लिया एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य भूपेश बघेल से मांग किया गया है कि संपूर्ण मामले की सूक्ष्म जांच कराकर दोषियों को दंडित करते हुए मृतक के परिवार को ₹2500000 पचचीस लाख का मुआवजा दिया जाए एवं उनके दोनों छोटे बच्चों के शिक्षा दीक्षा लालन-पालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार लेवे।