ग्राम संगठन पिपरछेड़ी की बैठक का हुआ आयोजन बैठक में शासन के विभिन्न एजेंडा पर हुई चर्चा

ग्राम संगठन पिपरछेड़ी की बैठक का हुआ आयोजन

बैठक में शासन के विभिन्न एजेंडा पर हुई चर्चा
परमेश्वर कुमार साहू ,9 जनवरी 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान व सांकरा कलस्टर अन्तर्गत आज दिनाँक 9/01/2021 को गोदावरी ग्राम संगठन पीपरछेड़ी में बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें शासन के निर्देशानुसार जेंडर मास्टर ट्रेनर कविता यादव ने जेण्डर ,कुपोषण,नशा मुक्ति, बालविवाह ,दहेज प्रथा, एवं लिंग भेदभाव के बारे में बिहान से जुड़ी महिलाओ को विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा किया व मितानिन दीदी के घर के सामने कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य कैम्प लगाने के बारे में चर्चा किया गया ।वहीं किसोरी बालिकाओं की स्वच्छता के बारे में भी बताया गया।जिसमे मितानिन कार्यकर्ता सहित बिहान की महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।