पिथोरा विकास खंड के गौरव ग्राम बुन्देली में एकदिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया शुभारंभ सरपंच सुनीता दीवान उपसरपंच पूनम मानिकपुरी किशोर सोनवानी चौकी प्रभारी विकास शर्मा एवं मा महिला समिति के सदस्यों के उपस्थिति में ग्राम के साह डा देवता का पूजा अर्चना कर फित्ता काटकर खेल का शुभारम्भ किया 2021 में लॉक डाउन के वजह से काफी उत्साह के साथ आयोजन हुआ बुन्देली में विगत 17सालो से कब्बड्डी प्रतियोगिता एवं मड़ई मेला का आयोजन किया जाता रहा है . लेकिन पिछले 3 साल से आयोजन बंद हो गया था अब लॉक डाउन के बाद पहला आयोजन है गांव में 9 तारीख को म डाई मेला का आयोजन एवम् रात्रि में इनाम वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम दिलीप राय स्टार नाईट का आयोजन होगा वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव जी शामिल होंगे अध्य छता उपसरपंच पूनम मानिकपुरी करेंगे.

