मनरेगा कार्य के सुचारू क्रियान्वयन के लिए बिहान कि महिलाओ ने उठाया बीड़ा,भर रहे है मजदूरों का मांग पत्र
सरपंच सचिव और रोजगार सहायको के हड़ताल में जाने से मनरेगा के कार्य में हो रहा है बाधा

परमेश्वर कुमार साहू ,9 जनवरी 2021
बिहान की महिलाएं सरकार की विभिन्न योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।एक तरफ पंचायत के सरपंच सचिव व रोजगार सहायक अपनी अनेकों मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है ।जिसके कारण लोगों के सामने विकट समस्या निर्मित हो गया है।ऐसे में बिहान की दीदिया लोगो के सहयोग के लिए आगे आए है और मनरेगा के तहत कार्य मांग के लिए फार्म भर रही है ताकि लोगो को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। इसी के तहत आज दिनांक 09/01/2021 सुरभि संकुल सांकरा बिहान की महिलाओं ने ग्राम पंचायत सरकड़ा मेँ मनरेगा के अन्तर्गत कार्य माँग हेतु 20 सदस्यो का फ़ार्म भरा गया जिसमें गाँव के अन्तर्गत कार्य कर रहें Rbk.सक्रिय महिला Akm.पशु सखी व समूह मेँ दीदीयों सहित संकुल प्रभारी दुर्गेश साहू का विशेष योगदान रहा ।
