श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आमदी में चला जनजागरण अभियान हुई बैठक

श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आमदी में चला जनजागरण अभियान हुई बैठक

7 जनवरी 2021 यशवंतगिरी गोस्वामी धमतरी ,

 

श्री रामजन्म   अयोध्या निधि समर्पण एवं जनजागरण अभियान को लेकर आमदी मंडल की बैठक आमदी में हुआ । इसके अंतर्गत बारह गांव में बैठक हेतु योजना किया गया । हर गांव में संयोजक, सह-संयोजक, संग्रहकर्ता, एवं मुहल्ला, बस्ती अनुसार टोली का निर्माण किया जाएगा । 15 जनवरी से हर गांव बस्ती में प्रभात फेरी एवं दीप जलाने आग्रह किया जायेगा । इस अभियान में दुर्गा, गणेश, रामायण समिति को जोड़ा जायेगा । इस बैठक में मोहन लाल साहु, आनंद स्वरुप, राधेश्याम, किशोर, हेमंतमाला, तेजराम, संतराम, दिनेश, नीलकंठ, उपस्थित थे ।