गौरव ग्राम बुन्देली की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव को सौंपा ज्ञापन 
खबर गंगा, पिथोरा 7 जनवरी 2021
ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुन्देली के युवा उपसरपंच एवं पूर्व जिला संयुक्त महामंत्री पूनम मानिकपुरी ने गौरव ग्राम बुन्देली में वर्षों पुरानी लंबित विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव को उनके निवास पहुंचकर 11सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा मांगो में प्रमुख रूप से पहला मांग सड़क बुन्देली से ठाकुर दिया वन मार्ग को डामरी करण करने की इस मार्ग पर लगभग तीस चालीस गांव के लोगो का आना जाना होता है जो कि बरसात के दिनों में आना जाना बंद हो जाता है वहीं इस मार्ग के निर्माण होने से ओडिशा सीमा से लगे हुए गांव के लोगो को भी मार्केटिंग के लिए ब्लॉक मुख्यालय पिथोरा जाने में सुविधा होगी वहीं दूसरी मांग बुन्देली में कालेज खोलने की मांग बुन्देली में 12वी तक स्कूल है जिसमें आसपास के गांव से लड़के लड़कियां स्कूल आते है 12 वी पास होने के बाद बागबाहरा या पिथोरा जाना पड़ता है छात्र छात्राओं को कालेज में एडमिशन के लिए बहुत परेशानी होती है अगर बुन्देली में ही कालेज खोला जाए तो आसपास गांव के बच्चो को सुविधा मिलेगी वहीं अस्पताल और एम बी बी एस डाक्टर की सुविधा महिलाओ की सुविधा के लिए एक बड़ा अस्पताल और एम बी बी एस डाक्टर और नर्श की मांग 4 बुन्देली बेल्डीह मचका नाला में एनीकेट निर्माण की मांग एनीकेट के निर्माण होने से लगभग 100 एकड़ खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा एवं किसानों को लाभ मिलेगा एवं पठिया पाली में नहर निर्माण की मांग 5 बुन्देली गाजगिधनी जलाशय के बाया तट एवं दाया तट नहर में सीसी करने की मांग 6 मचका नाला के किनारे विद्युत पोल लगाने की मांग 7 बुन्देली में राष्टीय कृत बैंक खोलने की मांग 8 बुन्देली को नगर पंचायत बनाने की मांग 9 बुन्देली हिन पाठ मंदिर तक दामरी करण करने की मांग 10 देवीय पुरेना तालाब में सौंदर्यीकरण करने की मांग 11 बुन्देली नए पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन लगाने की मांग इन सभी मांगो को लेकर उपसरपंच पूनम मानिकपुरी ने विधायक से चर्चा कर बुन्देली के विकास कार्य को स्वीकृति कराने ज्ञापन सौंपा है उक्त मांग को विधायक ने सड़क अस्पताल और नहर सीसी के लिए जल्द ही स्वीकृति कराने का आश्वासन दिया है
