श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आमदी में चला जनजागरण अभियान हुई बैठक…

यशवंत गिरी गोस्वामी,धमतरी– श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ निर्माण कार्य अयोध्या निधि समर्पण एवं जनजागरण अभियान को लेकर आमदी मंडल की बैठक आमदी में हुआ । इसके अंतर्गत बारह गांव में बैठक हेतु योजना किया गया । हर गांव में संयोजक, सह-संयोजक, संग्रहकर्ता, एवं मुहल्ला, बस्ती अनुसार टोली का निर्माण किया जाएगा । 15 जनवरी से हर गांव. बस्ती में प्रभात फेरी एवं दीप जलाने आग्रह किया जायेगा । इस अभियान में दुर्गा, गणेश, रामायण समिति को जोड़ा जायेगा इस बैठक में मोहन लाल साहु, आनंद स्वरुप, राधेश्याम, किशोर, हेमंतमाला, तेजराम, संतराम, दिनेश, नीलकंठ, उपस्थित थे ।