मुकेश कश्यप@कुरुद:- पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची अनुसार कुरुद में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बुधवार को इस मुकाम तक लाने के लिये प्रदेश स्तरीय उच्च नेताओं से आभार भेंट कर इस दायित्व प्राप्ति पर अपनी ओर से धन्यवाद दिया।उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ,अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू,राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,संसदीय सचिव विधायक व धमतरी जिला संगठन प्रभारी द्वारिकाधीश यादव,छग राज्य अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान,
पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी सहित आला दर्जे के नेताओं के साथ आभार भेंट कर इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिये आशीर्वाद प्राप्त किया।इस भेंट में सभी वरिष्ठ नेताओं ने आशीष जी को पूरी निष्ठा एवं संकल्प शक्ति के साथ संगठन को मजबूत करने एवं सभी को एक साथ लेकर चलते हुए काम करने की बात कही,जिस पर आशीष ने पूरे भरोसे के साथ शुद्ध अंतःकरण से इस पद के निर्वहन के लिए अपनी प्रतिबद्धता का वचन दिया।

इस अवसर आशीष शर्मा के साथ नपा अध्यक्ष तपन चन्दाकर,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बसंत साहू, रमेश्वर साहू, प्रदेश महिला महासचिव जगजीत कौर, महिला ब्लाक अध्यक्ष संध्या कश्यप, वरिष्ठ नेता निरंजन साहू, कृष्ण कुमार साहू, हेमंत नवरंगे, पप्पू राजपूत, योगेश चन्द्राकर, वैभव चन्दाकर,उमाशंकर साहू, जयंत गिरी ,नारायण यादव,लव चन्दाकर,अरूण सिन्हा सहित अनेक कांग्रेसजन बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।
