मुकेश कश्यप@भखारा:- ग्राम सुपेला में प्रतिभा देवी साहू अध्यक्ष महिला मानस मंडली एवं सपरिवार द्वारा दिग्विजय साहू ब्लॉक सचिव भखारा विचार मंच के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख रामकथा मानस गान की विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रभु राम कथा मानस गान का आयोजन किया गया,साथ ही नववर्ष मिलन समारोह भी आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे अशोक साहू सभापति दुर्ग जिला पंचायत ,गोविंद साहू जिला पंचायत सदस्य ,रमेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष विचार मंच ,अमरदीप साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,दयाराम साहू पूर्व जनपद सदस्य धमतरी,मुकेश कश्यप प्रदेश मीडिया प्रभारी, लव चन्द्राकर शहर अध्यक्ष विचार मंच,युगल साहू जिला सचिव , भुनेश्वर साहू जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,बिजेश साहू कोषाध्यक्ष दुर्गा समिति थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय ने भगवान श्रीराम जी के विचारों की सार्थकता का वर्णन करते हुए नवधा भक्ति ,अष्ट सिद्धि ,दत्तात्रेय आदि के प्रसंगों की महत्ता का वर्णन कर नर से नारायण बनने की मूल बात कही।जिला पंचायत सदस्य श्री साहू जी ने कहा कि राम का नाम ही अपने आप मे भक्ति की सार्थकता का सार है ,हमे जींवन में राम जी के आदर्शों पर चलकर इसे महान बनाना होगा।पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत साहू ने कहा कि राम जी की भक्ति में ही डूबकर जींवन से पार पाया जा सकता है।दुर्ग जिला पंचायत सभापति अशोक साहू ने कहा कि हमे जींवन को महान बनाने के लिये प्रभु श्रीराम जी के आदर्श जींवन को अपनाना होगा।कार्यक्रम में विभिन्न मंडलियों ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।इस अवसर पर नए वर्ष की बधाई के साथ-साथ जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुत्र रत्न के उज्जवल जींवन की मंगल मयी कामना की गई।कार्यक्रम का सन्चालन कन्हैया लाल साहू सुपेला गौठान अध्यक्ष व अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज और आभार प्रदर्शन झमन्न साहू ने किया।इस अवसर पर ग्रामीण श्रोतागण बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।।
