बिहान अन्तर्गत पोंड में सखी मंच का हुआ गठन

खबर गंगा ,गरियाबंद,7जनवरी2021
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सांकरा कलस्टर अन्तर्गत 6 जनवरी को गायत्री ग्राम संगठन पोड़ में सखी मंच का गठन किया गया तथा जेंडर कुपोषण ,लिंग भेदभाव, शिक्षा,सुकन्या समृद्धि योजना, व बीमा योजना के बारे में चर्चा किया गया।जेंडर फोरम सखी मंच के गठन में गांव के सरपंच ,पंच गण ,मितानिन कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।इसमें जेंडर मास्टर ट्रेनर कविता यादव का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट – परमेश्वर कुमार साहू ,संभाग ब्यूरो
