प्रथम पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश द्वारा पत्रकार वार्ता 6 फरवरी को विश्राम गृह राजिम मे किया गया। वार्ता मे नगर के प्रमुख अखबार के पत्रकार मौजुद रहे। मुख्यबिंदु पर चर्चा पर कहा कि केन्द्र की लाये गये मोदी सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी बिल है एंव भुपेश सरकार द्वारा समर्थन मुल्य पर धान खरीदी पर अड़ंगां डाल रहे हैं। अमितेश शुक्ला ने पत्रकारो को बताया कि राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को प्रोत्सान राशि जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिया जा रहा है जिसको केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी में ब्यवधान उतपन्न किया जा रहा है बारदाना,धान का उठाव नही किया जा रहा है इस मुद्दे पर चर्चा पर कहा बारदाने की कमी के लिये भाजपा के आंदोलन को मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन निरूपित करते हुये प्रथम पंचायत मंत्री व विधायक राजिम अमितेश शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिये बारदानों की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुये कहा है कि बारदानों की भाजपा की मोदी सरकार द्वारा निर्मित कमी की स्थिति से निपटने के लिये छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सतत् काम कर रही है। बारदानों की जो भी बची हुयी कमी है मोदी सरकार द्वारा ही जूट बारदानों की गठानें न देने के कारण है। इसलिये भाजपा का यह आंदोलन मोदी सरकार के ही खिलाफ है। धान खरीदी के लिये बारदाना की कमी के लिये मोदी सरकार ही जिम्मेदार है। छत्तीसगढ़ सरकार ने तो युद्ध स्तर पर बारदानों की सप्लाई सुनिश्चित की है।

इस वर्ष अब तक धान खरीदी में बाधा डालने की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक 12.42 लाख किसानों से 57.37 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। समर्थन मूल्य की राशि 9122 करोड़ रूपयें किसानों में वितरित भी की जा चुकी है। बारदानों की संभावित कमी की प्रतिपूर्ति हेतु नये जूट बारदानों की अतिरिक्त मांग के साथ अन्य वैकल्पित प्रयास भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं।
तत्संबंध मे अमितेश शुक्ला द्वारा विस्तृत जानकारी पत्रकारो दिया गया। पत्रकारो के सवाल का जवाब दिया गया। साथ मे जिला काग्रेंस कमेटी गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू थे।पत्रकार वार्ता मे सम्मानीय पत्रकार गण हरिभुमि श्यामकिशोर शर्मा, नवभारत,भास्कर कामेश्वर पुरी गोस्वामी, देशबंधु रमेश चौधरी, नवभारत आलोक पहाड़ियां, पत्रिका विनोद जैन, रमेश टंडन, खबर गंगा मनीष दुबे, अजय देवांगन, बीबीसी लाइफ प्रकाश वर्मा , इलेक्ट्रॉनिक मिडिया भास्कर इमरान खान , ताज़ा खबर कृष्ण कुमार सैनी ,सीजी11 न्युज भोला साहू दुष्यंत साहू, सीजी तेज खबर तामेश्वर साहू ,ग्रेनड न्युज नागेन्द्र निषाद, फास्ट न्युज दीपक वर्मा ,जिला काग्रेंस मिडिया प्रभारी सुनील तिवारी, भागीरथी सिन्हा
