खेती बचाव आंदोलन अब धमतरी से निकल कर पूरे प्रदेश चलेगा:- अधिवक्ता शत्रुहन साहू

 

खेती बचाव आंदोलन अब धमतरी से निकल कर पूरे प्रदेश चलेगा:- अधिवक्ता शत्रुहन साहू

खबर गंगा धमतरी ,03 जनवरी 2020

राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में धमतरी में चल रहे खेती बचाव आंदोलन को अब विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा किसान मोर्चा के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने बताया कि 03 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे से कृष्णा कांप्लेक्स कचहरी चौक रायपुर में तीनों दमनकारी कृषि बिल की वापसी और एमएसपी की गारंटी देने वाली कानून की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में छत्तीसगढ़ में भी आंदोलन को तेज करने के लिए बैठक रखा गया था जिसमें धमतरी में राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवम् राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के तत्वाधान में चल रहे खेती बचाव आंदोलन के बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी देकर इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में चलाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए 8 जनवरी से 22 तक खेती बचाव आंदोलन को छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में यात्रा के रूप में चलाया जाएगा जिसका समापन 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल का घेराव करते हुए किया जाएगा अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा पारित तीन दमनकारी कृषि बिल के वापसी एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून देने की मांग के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसानो द्वारा की जा रही किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवम मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वधान में 22 सितम्बर 2020 से धमतरी जिला में चल रहे खेती बचाव आंदोलन के तहत पहले धमतरी विधायक रंजना साहू फिर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू का घेराव कर तीनों कृषि बिल को वापसी लेने श्रीमान महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया उसके बाद खेती बचाओ आंदोलन के आगामी रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का घेराव तत्पश्चात राज्यपाल जी का घेराव की रणनीति बनाई गई जिस पर महासंघ ने एकमत से प्रस्ताव पारित करते हुए अब धमतरी में चल रहे खेती बचाओ आंदोलन को पूरे प्रदेश में चलाने का निर्णय लिया गया इस बैठक में धमतरी के किसान आंदोलन से संजय चंद्राकर टिकेश्वर साहू सतवंत महिलाग एवं किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन साहू शामिल हुए*

विनीत
अधिवक्ता शत्रुहन साहू
(विधिक सलाहकार)
राष्ट्रीय किसान मोर्चा
राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच
संयुक्त मोर्चा
जिला धमतरी
9827183817