भोपालपटनम: -विकास खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम सुखराम चिंतुर को सेवानिवृत्त होने पर सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ व शालेय शिक्षक संघ ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। सास्कृतिक भवन में आयोजित यह विदाई समारोह के मुख्यअतिथि सुखराम चिंतुर व कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रभारी BEO कमलेश ध्रुव ने किया । विशिष्ट अतिथि मनोज बंजारे सीईओ जनपद पंचायत भोपालपटनम व मिर्जा खान, बीआरसी भोपालपटनम वही बीजापुर से आये विशिष्ट अतिथि ,जाकिर खान BEO बीजापुर, लक्ष्मण ठाकुर सर उसूर BEO, संगठन के पदाधिकारी प्रहलाद जैन , कैलाश रामटेके, पुरुषोत्तम झाड़ी, राजेश मिश्रा,। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ए. सुधाकर छ.ग. शिक्षक संघ के प्रतिनिधि,व्याख्याता संघ, ब्लॉक में स्थित हाई स्कूल के प्रचार्यगण मुख्य रुप से उपस्थित हुए।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का शिक्षको ने स्वागत किया स्वागत समारोह के पश्चात वक्ताओं ने सुखराम चिंतुरजी के विद्यार्थिजीवन से लेकर सेवानिवृत्त होने तक सिलसिलेवार घटनाओ पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह के पश्चात सुखराम चिंतूर को गाजे बाजे के साथ घर तक विदाई दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महेश शेट्टी ,करण सर,राकेश केतारफ, पी.विनय,देवीसिंह सर,कामेश्वर सर, नंदू मारकोंडा, महादेव चांपा, संजय चिंतूर अनिल जाटव शेखर अप्पाजी, जोगेश जंगम,चंद्रशेखर व अन्य शिक्षकों का काफी सहयोग रहा।

