राम मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता के लिए खल्लारी मंडल की बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई

सौरभ अग्रवाल ,पिथौरा 3 जनवरी 2021

राम मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता के लिए खल्लारी मंडल की बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई

खल्लारी परम पावन श्री अयोध्या धाम में श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास द्वारा निर्माणाधीन श्री राम मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता की दृष्टि से प्रस्तावित अभियान को समयबद्ध गति प्रदान करने शनिवार को मंगल भवन खल्लारी में एक बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी समयदानी कार्यकर्ता आगामी 15 जनवरी से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इस दृष्टि से खल्लारी मंडल के सभी 19 गांवों में जाकर बैठक करेंगे।

रविवार को हुई बैठक में अभियान के बागबाहरा , खंड कार्यवाह रामनारायण साहू, अभियान के खंड खल्लारी मंडल सह संयोजक धरम दीवान, मंडल प्रभारी रमन वैष्णव जी,मंडल संयोजक भीमराज साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित थे साथ ही आगामी कार्ययोजना हेतु खल्लारी मंडल के सभी गांवों में ग्राम संयोजक सह संयोजक – मनोनीत किया गया जो अपने गांव में ग्राम टोली बनाकर निधि संकलन करेंगे

बैठक को श्री राम नारायण साहू जी, अखिलेश लुनिया जी एवं श्री धरम दीवान जी ने संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान की दृष्टि से प्रत्येक ग्राम में 5 जनवरी से 15 जनवरी तक बैठक कर ग्राम समिति नियुक्त किए जाएंगे जो प्रत्येक परिवार से संपर्क कर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संकलन करेंगे। इस हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी नित्य प्रभातफेरी निकाली जाएगी। भारत वर्ष की वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराने की योजना भी बनी है। देश की जनता को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और समाज को राम जन्मभूमि के बारे में पढ़ने के लिए साहित्य दिया जाएगा। जिस प्रकार जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए लाखों भक्तों ने कष्ट सहे, सतत सक्रिय रहे, सहयोग किया, उसी प्रकार करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से मन्दिर बने। बैठक में बताया गया कि आर्थिक विषय में पारदर्शिता बहुत आवश्यक है, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 10 रुपए, 100 रुपए व 01 हज़ार रुपए के कूपन व रसीदें छापी गई हैं। समाज जितनी राशि देगा, उसी के अनुरूप कार्यकर्ता कूपन या रसीद देंगे। करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र पहुँचेगा। जनसंपर्क का यह कार्य मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर माघ पूर्णिमा तक पूर्ण होगा।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से द्रोण पटेल, पुनाराम साहू,चंद्रशेखर साहू,राम कुमार साहू,नंदकुमार निषाद,कीर्तन लाल साहू,प्रकाश चंद्रकार, विनोद कुमार,हुमन लाल,गुमान सिन्हा, रोशन साहू,हिरालाल साहू,युगल किशोर यादव,रामशरण दीवान,पूरन सबर, अशोक साहू, तोषण चक्रधारी, रमेश चक्रधारी,देवेंद्र दीवान,नेतराम साहू,तीरथ निषाद,जितेंद्र ,थानेश संतु, देवक साहू,मोहित सेन जी आदि उपस्थित रहे।
——————————-