किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में विद्यालय फीस अधिनियम समिति की बैठक का हुआ…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में शनिवार को अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन 2020 के सम्बन्ध में राजपत्र की अधिसूचना अंर्तगत निजी विद्यालय में गठित विद्यालय फीस समिति में नामांकित पालकों की उपस्थिति में बैठक रखी गयी जिसमे पालकों को राजपत्र की अधिसूचना में उल्लेखित समस्त फीस सम्बंधित नियमो की जानकारी दी गयी।

इसी तरह मीटिंग में पालकों की ओर से आगामी सत्र 2021-22 के लिये फीस का निर्धारण किया गया, जिसकी जानकारी जिला शिक्षा विभाग को प्रेषित किया जाएगा।मीटिंग में पालकों की ओर शिक्षा सत्र के सफल संचालन के लिये हर तरह से सहयोग करने की बात कही गयी।इस अवसर पर प्रबंधन समिति प्रमुख गोविंद मगर,प्राचार्य अंकिता सिंह ,पुरुषोंत्तम साहू,सुरेंद्र अग्रवाल ,केएल कौशिक ,कृष्ण कुमार चन्द्राकर,हरिनारायण दीवान ,किशोर साहू ,मनोज साहू एवं बालाराम चन्द्राकर उपस्थित थे।