शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में बाल कैबिनेट का गठन, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी

फिंगेश्वर/सिर्रीखुर्द :– शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। निर्वाचन के उपरांत विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बाल कैबिनेट में कक्षा पाँचवीं की कांक्षी चतुर्वेदी को प्रधानमंत्री, कक्षा चौथी के गौतम मार्कंडेय को शिक्षा मंत्री, कक्षा पाँचवीं की भूमिका साहू को खेल, संस्कृति एवं खाद्य मंत्री, कक्षा चौथी के गगन चतुर्वेदी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, कक्षा पाँचवीं के हरिकेश साहू को कृषि एवं पर्यावरण मंत्री, कक्षा पाँचवीं के अविनाश निषाद को सुरक्षा एवं जनसंपर्क मंत्री तथा कक्षा पाँचवीं की तेजस्वी साहू को पुस्तकालय समिति अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।इसी प्रकार कक्षा पाँचवीं की धनेश्वरी बघेल को शाला नायक, कक्षा पाँचवीं के गैलेश यादव, कक्षा चौथी के गीतेश कुमार डहरिया, कक्षा तीसरी के मोक्ष साहू, कक्षा दूसरी की प्रियंका चतुर्वेदी एवं कक्षा पहली के रोहन निषाद को अपनी-अपनी कक्षाओं का कैप्टन चुना गया।इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा ने कहा कि बाल कैबिनेट बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शाला परिवार की ओर से बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा, लीलाराम मतावले, द्रौपदी साहू, सीता साहू एवं तारिणी वर्मा उपस्थित रहीं।