ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय कमेटी की आह्वान पर दिल्ली में किसान आन्दोलन के समर्थन में ग्रामों घोड़ागांव ,पी व्ही 35 आदि में संकल्प दिवस पालन किया हैं…

पखांजुर. ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय कमेटी की आह्वान पर दिल्ली में किसान आन्दोलन के समर्थन में ग्रामों घोड़ागांव ,पी व्ही 35 आदि में संकल्प दिवस पालन किया हैं।शोषण मुक्त समाज स्थापना हेतू कृषि समस्या समाधान करने की संघर्ष और कृषि आन्दोलन में अग्रणी भुमीका अदा करने के लिए संकल्प दिवस व्यापक स्तर पर मनाया गया हैं। मैं संकल्प लेता हुं की स्वेच्छा सेवक के रुपमें देश हीत में समार्पीत होकर आन्दोलन सफल करने में अहम जिम्मेदारी निभानाउंगा /निभानाउंगी।गांव -गांव शहर- शहर किसान विरोधी काला कानून की सच्चाई बताएगें ।गांव ,मोहल्ले आदि हर स्तर पर किसान संघर्ष ग्राम कमिटी का गठन करेंने की हम संकल्प लेते हैं।


सहांगु नुरूटी ने कहां हैं कि संगठित आन्दोलन सी आम जनता ,किसान,श्रमिक मजदूरों की शक्ति हैं। उसे हर सतर पर अन्याय अपराध की संगठनात्मक बैचारिक साझा कर अपनी हक की बात सरकार तक ले जाने चाहिए।
सभा में सम्भोदित देते हुए अनिमेष विश्वास ने कहाँ हैं कि दिन प्रति दिन हम किसान कर्जदार बन रहे हैं।दिनांक 27/सितम्बर/2020 से देश में किसान विरोधी काला कानून पर राष्ट्रपति ने कानूनन जाम पहना दिया हैं।बिजेपी सरकार कहने को थक नहीं रहा हैं कि यह किसानों के हित में हैं ।असल में देश मे यह कानून अध्यादेश परित के समय जून 2020 माह से कानून का शक्ल दे दिया गया था।

यह भी जनता मे भ्रम फैलाया।2018-2019 में पहले जिस मक्का की किमत 2000-2200 रुपए में बेचे थे किसान।काला कानून अध्यादेश लागु करने के साथ साथ मक्का की कीमत तत्कालिन समय से आधे किमत हो गया।जबकि लगातार सरकार झूठी आश्वासन से देश के अन्नदाता को गुमराह कर आन्दोलन पर कीचर उछल रहे हैं।40 से उपर किसान सहीद हो चुके हैं।जबतक काला कानून वापस नहीं होंगे तबतक देश के हर कोने में से दिल्ली तक यह किसान आन्दोलन जारी रहेगा एवं काला कानून रद्द करने की तीब्र आवाज गूंजते रहेंगे।

सरकार जल्द तीन कृषि कानून रद्द करे।और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गैरंटी हो ,यह कानून बनाये साथ ही मैदानी सतर पर सफल बनाये किसी किसान से न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम किमत पर कोई खरीद करना पाये।केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर किया गया संकल्प सभा में विरशा मुंडा की उलगुलान की आह्वान पर उस आन्दोलन में शहीदों को एवं दिल्ली में किसान आन्दोलन के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया हैं।मेस्सु नुरूटी,ग्राम मुखिया निरगु कुमेटी, पिलसाय नुरूटी,जयलालनाग, सहगु ,सेरगु,रामसाय,रामलाल,,रानु,सुकालु,कुशल,रामु,हरीलाल,आयतु,लासु महेश,प्रकाश, अनिमेष,निबास आदि ने माला एवं फुल चड़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया हैं