कांग्रेस के युवा नेता, पंकज माधव सिंह ध्रुव ने किया नगरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण…

मुकेश कश्यप@नगरी:- युवा कांग्रेस नेता पंकज माधव सिंह ध्रुव ने आज धान खरीदी केंद्र बेलर का निरीक्षण किया तथा धान खरीदी केंद्र के व्यस्थापक से धान खरीदी की जानकारी भी ली जहा पर व्यस्थापक ने बताया की धान खरीदी 60%पूर्ण कर ली गई है,उन्होने पंकज माधव सिह ध्रुव को धान खरीदी केंद्र से धान उठाव नही होने की जानकारी दी इस पर पंकज माधव सिह ध्रुव ने तुरंत जिम्मेदार अधिकारी से फोन पर चर्चा की गई.

वही पंकज माधव सिह ध्रुव ने किसानो से चर्चा की गई इस पर किसानो ने छतीसगढ़ सरकार के धान खरीदी पर संतोष जाहिर किया इस दौरान वरिष्ठ कॉंग्रेसी कार्यकर्ता रामसिह पटेल ,सुभाष साहू, दुर्गेश कश्यप ,मिलेश साहू भी उपस्थित रहे।