प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्य में ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे सरकारी अधिकारी!…

धमतरी. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्यों में रसूखदार ठेकेदारों को शासकीय अधिकारी लाभ पहुंचाने के लिए अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसा ही मामला देखने को मिला सिंगपुर रेंज में जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्य चल रहा है,वहीं अवैध मुरूम एवं पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है जिसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बाद भी किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।

ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि क्या रसूखदार ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग नही कर रहे ? ज्ञात हो इस योजना का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर 2000 को लागू किया गया था जिसमें वर्ष 2017 तक लगभग 80 परसेंट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य हो चुके हैं किंतु वर्तमान में ठेकेदारों को संरक्षण मिलने के चलते सैकड़ों पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई कर अवैध मुरूम खनन किया जा रहा है। आसपास के ग्राम वासियों ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।