मगरलोड। ग्राम नारधा ( डूमरपाली) में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2 जनवरी शनिवार किया गया है। यज्ञकर्ता सिरकट्टी आश्रम कुटेना पांडुका के श्री श्री 108 श्री सियाभुनेश्वरी शरण व्यास के सांनिध्य में सम्पन्न होगा।प्रथम दिवस 2 जनवरी शनिवार को कलश स्थापना।

द्वितीय दिवस 3 जनवरी रविवार को सुखदेव जन्म परीक्षित जन्म ,तृतीय दिवस 4 जनवरी सोमवार को कपिल अवतार,चतुर्थ दिवस 5 जनवरी मंगलवार को वामन चरित्र नरसिंह अवतार, पंचम दिवस 6 जनवरी बुधवार को राम जन्म, षष्टम दिवस 7 जनवरी गुरुवार को श्री कृष्ण जन्म, सातवां दिवस 8 जनवरी शुक्रवार को रूखमणी विवाह,अष्टम दिवस 9 जनवरी शनिवार को परिक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा एवं नवम दिवस 10 जनवरी रविवार को गीता कपिला तर्पण किया जाएगा।
