जिला गरियाबंद के एक होनहार युवक 12 वी फेल पर युवक ने लगाया दिमाग हर महीने हजारों डॉलर अमेरिका में कमाकर छुरा ब्लॉक का नाम रोशन कर रहा है। छुरा- ग्राम रसेला निवासी दिनु मानिकपुरी पिता श्री नन्दू मानिकपुरी 12 वीं फ़ेल होने के बावजूद अपने प्रतिभा निखारते हुए, साल 2013 में मोबाइल में 2G नेटवर्क पर इंग्लिश लेख जिज्ञासा से पढ़ पढ़ कर 3 साल लगातार इंग्लिश ऑनलाइन सीख का 2016 में प्रोफेशनल वेबसाइट बनाकर डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम शुरू किया काफी कुछ दिक्कतों का सामना करते हुए नेटवर्क प्रॉब्लम व आवश्यक संसाधन के अभाव में एवं आर्थिक तंगी के चलते लैपटॉप को क़िस्त में खरीद कर अपना ऑनलाइन वेबसाइट में प्रोफेशनल तरीका से काम का शुरुआत किया.
7 साल के कड़ी मेहनत रात 12 बजे तक काम कर आज महीने में हजारो डॉलर गांव में बैठ कर कमा रहा है 25 साल का युवा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है सुदूर ग्रामीण अंचल में रहकर विदेशों में कमाई कर रहा है यह काफी सराहनीय है युवाओं को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए.

