छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान का महासमुंद दौरा…

@मुकेश कश्यप, रायपुर.छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ने बुधवार को महासमुंद प्रवास के दौरान सर्व आदिवासी समाज एवं शासकीय सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत हाल में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की। साथ ही विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी ली। सुश्री दीवान जी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर शासन को जानकारी प्रेषित करने व इसके उचित निराकरण का आश्वासन दिया।
विश्राम गृह में आदिवासी समाज एवं शासकीय सेवक संघ की बैठक हुई एवं जिला पंचायत हाल में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले गणमान्य जनों ने अजजा आयोग उपाध्यक्ष के द्वारा की गई कार्यवाही समीक्षा बैठक से सभी ने खुशी जाहिर की एवं उनके दौरे एवं समीक्षा बैठक की तारीफ की। साथ ही सभी जिलों में लगातार इसी तरह अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा करने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद, बसंता ठाकुर जिला अध्यक्ष गोड समाज महासमुंद, कमलेश ध्रुव अजाक्स जिला अध्यक्ष महासमुंद, एसपी ध्रुव सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष महासमुंद,त्रिवेणी ध्रुव जनपद उपाध्यक्ष महासमुंद,धर्म मांझी पार्षद महासमुंद,एम एल ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष गोड समाज महासमुंद, रमाकांत ध्रुव ,राधेश्याम ध्रुव,खेमराज ध्रूव, ममता चंद्राकर सभी शासकीय कर्मचारी अधिकारी एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित र