किरंदुल ठेकेदार संघ चुनाव -बबलू सिद्दीकी अध्यक्ष और विप्लव बने सचिव 

( चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दिनेश सिंह राठौर ने दिया जीत का प्रमाणपत्र ) 

किरंदुल — एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में ठेकेदारों के अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए संचालित किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतदान प्रणाली से घोषित चुनाव में ठेकेदार संघ के रजिस्टर्ड सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होने वाले चुनाव में एकजुटता का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,उपाध्यक्ष मंगल कुंजाम अमलेन्द्रू चक्रवर्ती ,सचिव विप्लव मल्लिक ,कोषाध्यक्ष बबलू तिवारी ,सह सचिव सुजीत पिल्लई ,अमृत टंडन ,कार्यालय सचिव तपन दास का चयन करते हुए किरंदुल ठेकेदार संघ के सभी आठ पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी का चयन किया । तत्पश्चात पूर्व निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत किरंदुल ठेकेदार संघ के भवन में किरंदुल ठेकेदार संघ के चुनाव के लिए घोषित चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सिंह राठौर ने विधिवत रूप से सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत का चुनावी प्रमाण पत्र प्रदान किया ।इस दौरान किरंदुल ठेकेदार संघ के चुनाव संचालन समिति के सुरेंदर नायर ,मनीष गुरु ,अमरीक सिंह ,नित्यानंद पांडेय ,अतुल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे ।