रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा संगठन के स्थापना दिवस एवं प्रतियोगी व प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी एवं मां भारती के तैल चित्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के होनहार विद्यार्थियों, जेईई (JEE), नीट (NEET) तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित लगभग 65 बच्चों को प्रतीक चिह्न, नारियल, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरिता दुबे (प्रोफेसर एवं प्रदेश संयोजक) ने की। समारोह में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही. मुख्य अतिथि अनुज शर्मा (पद्मश्री एवं विधायक, धरसीवां) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मीनल चौबे (महापौर, रायपुर), वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, छ.ग. राज्य बाल संरक्षण आयोग), संजीव शुक्ला (पुलिस कमिश्नर, रायपुर), कमलेश शर्मा (प्रदेश सचेतक) उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष भारती किरण शर्मा ने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की 11 वर्षों की सफल यात्रा और समाज हित में किए गए विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का विस्तार से ब्यौरा दिया। अनुज शर्मा (विधायक) ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग) ने संगठन के कार्यों की सराहना की। प्रदेश भर से आए जिला व प्रदेश पदाधिकारियों की एकजुटता और समन्वय की तारीफ करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीनल चौबे (महापौर) ने समाज, संस्कार और संगठन के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को मजबूती प्रदान करते हैं।
संजीव शुक्ला (पुलिस कमिश्नर) ने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थी जीवन के 7 से 8 साल पूर्ण समर्पण और बेहतर समय प्रबंधन (Time Management) के साथ पढ़ाई में लगाएं, जिससे आने वाला पूरा जीवन सुखमय और सफल बन सके। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए 300 से अधिक विप्रजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रमुख रूप से संजय शुक्ला (प्रदेश सचिव), निशा तिवारी (प्रदेशाध्यक्ष, नारी प्रकोष्ठ), प्रकाश दीवान (प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ), प्रीति शुक्ला, रश्मि शर्मा, वंदना तिवारी (महासचिव), सरिता तरुण शर्मा, वंदना तिवारी (उपाध्यक्ष, बिलासपुर), सुनीता मिश्रा बीनू (कोषाध्यक्ष), आई.पी. शर्मा (प्रदेश संगठन सचिव), डॉ. उमेश मिश्रा (सह सचिव), हितेश तिवारी (प्रदेशाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), अभिनव शर्मा, सौरभ सहित विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं निष्ठावान सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं मंच संचालन शजिन्ता शुक्ला (प्रदेश सांस्कृतिक सचिव) द्वारा किया गया। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला ने दी।
