33 शिल्पियों को औजार-उपकरण क्रय हेतु चेक एवं 20 हितग्राहियों को टूल्स किट का वितरण

गरियाबंद -विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय की सीएचसीडीएस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने जिले के 33 हितग्राहियों को औजार-उपकरण क्रय के लिए स्वीकृत राशि के चेक वितरित किए। इसी प्रकार अन्य जिले के 20 हितग्राहियों को उपकरण टूल्स किट वितररित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक श्री एस.एल. धुर्वे सहित बोर्ड के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिल्पी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्रीमती शालिनी राजपूत ने शिल्पियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। गरियाबंद जिले के शिल्पियों ने बांस शिल्प परियोजना डोंगरीगांव तक आवागमन सुगम बनाने के लिए पारागांव एवं डोंगरीगांव मार्ग के पक्कीकरण की मांग की जबकी धमतरी जिले के शिल्पियों ने कार्यशाला भवन एवं जूट शिल्प प्रशिक्षण की मांग रखी। जबकि श्रीमती राजपूत ने शिल्पियों को प्राप्त राशि से आवश्यक औजार-उपकरण क्रय कर उत्पादन एवं जॉबवर्क की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिल्पियों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व प्रबंधक श्री एचबी अंसारी और जिले के सहायक प्रबंधक श्री रामवृक्ष नेताम सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।