शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मण्डल ने संयुक्त संचालक श्री अश्विनी भारद्वाज से की सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर – शिक्षा संभाग कार्यालय में नये जे.डी.श्री अश्विनी भारद्वाज से आज दिनांक 1जुलाई को 26को सांयकाल 5.00बजे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय सलाहकार सदस्य एवं प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार कुर्रे के नेतृत्व में सौजन्य भेंट मुलाकात के प्रयोजन से औपचारिक रुप से मेल मुलाकात कर बुके भेंटकर सम्मानित किया गया तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं आदर्श शिक्षक के चरित्र के गरिमामय बातों पर एवं शिक्षकीय सेवा संबंधित आवश्यक पहलुओं पर विचार विमर्श -चर्चा परिचर्चा की गई इस पर फेडरेशन की ओर से आश्वस्त करते हुए फेडरेशन के नेता श्री रंजीत बनर्जी एवं श्री अश्विनी कुमार कुर्रे ने विश्वास दिलाया कि हम वांछित कार्य सीमा व मर्यादा में रहकर करेंगे यह बहुत ही खुशनुमा एवं आत्मीयता के पल रहा|इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी, श्री सुनील पांडेय जिला अध्यक्ष श्री विकास कायरवार जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री विवेक तिवारी विधि सलाहकार श्री दशमंत जायसवाल श्री अजीत कुजूर ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा श्री अवधेश विमल जिला मीडिया प्रभारी श्री रविन्द्र खुटे जिला सचिव श्री देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष श्री अनिमेष दीक्षित, रितेश दीक्षित श्री इन्द्र मन मरावी nश्रीआशुतोष राजपूत आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे|उक्त आशय की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव ने दी है।