बचेली – लोगो को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने पुलिस प्रशासन व नगरीय प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च…

बचेली/अमलेंदु चक्रवर्ती – लौह नगरी में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन और नगरीय प्रशासन ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाला ।वही पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर कोरोना संक्रमण से बचाव और नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की। बता दे प्रशासन द्वारा बचेली व किरंदुल में 14 अप्रैल से 6 अप्रैल तक का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग और नगरीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा वही बुधवार ,रविवार साप्ताहिक बाजार पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। वही बेवजह घूमने वालो के ऊपर व बिना मास्क घूमने वालो पर चलानी कार्यवाही भी की गई । प्रशासन द्वारा पूरे नगर में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. जिसमे कल शाम को फ्लैग मार्च एनएमडीसी मुख्य द्वार से होते हुए पुराना मार्केट, लेबर हार्ट से राजीव गांधी चौक मुख्य बाजार से गुजरते हुए हनुमान मंदिर चौक पर समाप्त हुआ ।

बता दे कि प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन प्रशासन द्वारा प्रेदश के कई जिलों में 15 मई तक लॉक डाउन बढ़ाया गया है। जिसको देखते हुए दंतेवाड़ा जिले में भी लॉक डाउन बढ़ाया जा सकता है । कोरोना संक्रमण के कड़ी को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ,जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन , नगरीय प्रशासन ,जनप्रतिनिधि, पत्रकार ,व समाज के अन्य लोग दिन रात प्रयास कर रहे है। इस फ्लैग मार्च में एसडीएम प्रकाश कुमार भारद्वाज, एसडीओपी देवांश सिंह राठौड़, थाना प्रभारी अमीत पटले , एस आई केशव ठाकुर ,एस आई नाहर ,नगर पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान ,आर आरपीएफ कमांडो व महिला पुलिस के साथ पालिका के कर्मचारी भी शामिल थे ।