सरगुजा अपडेट: पश्चिम बंगाल में TMC समर्थित उपद्रवियों के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/कोरिया – जिला भाजपा मण्डल महामंत्री, अधिवक्ता श्री संजय गुप्ता ने बताया कि वर्चुअल बैठक में प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थित उपद्रवियों द्वारा राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संघ के आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर हत्याएं कर रहे हैं। इन सभी घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस एवं उनके सभी सहयोगी दलों की प्रत्यक्ष भूमिका है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर 5 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक धरना पर बैठेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभी जनप्रतिनिधि एवं जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री ,मोर्चा के जिलाध्यक्ष , प्रकोष्ठ के संयोजकगण , कार्यकर्ताओं /जनप्रतिनिधियों सम्मिलित होंगे।