नशीली दवाओं के खिलाफ किरंदुल पुलिस सख्त -मेडिकल संचालकों को दी हिदायत 

( बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बेचे प्रतिबंधित दवाएं )

किरंदुल — किरन्दुल पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर जिला दंतेवाड़ा के द्वारा दवाई दुकानों में की गई चेकिंग कार्यवाही ।इस दौरान

08 दुकानों में नारकोटिक्स संबंधित दवाइयों के स्टॉक का निरीक्षण किया गया ।

N-CORD के तहत संयुक्त निरीक्षण कर दवाई दुकान संचालकों को प्रतिबंधित दवाइयों को डॉक्टर के पर्ची के बिना विक्रय ना करने की दी हिदायत । उल्लेखनीय हैं कि जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार N-CORD के तहत नशीली दवाओं के क्रय विक्रय के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर जिला दंतेवाड़ा एवं पुलिस थाना किरंदुल द्वारा संयुक्त रूप से किरंदुल के दवाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। एवं नारकोटिक्स से संबंधित दवाइयों के क्रय , विक्रय के बिल एवं स्टॉक आदि की जांच पंचनामा तैयार किया गया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 

ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मौर्य द्वारा दवाई दुकान संचालकों को दवाइयों के क्रय विक्रय से संबंधित समझाइश दिया गया एवं थाना प्रभारी संजय यादव द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों एवं नशे के लिये प्रयुक्त होने वाले किसी भी प्रकार के दवाइयों को डॉक्टर के पर्ची के बिना विक्रय ना करने की दी हिदायत दी गयी। उक्ताशय की जानकारी किरंदुल पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई ।