बीजापुर में CRPF का बड़ा ऑपरेशन: नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर – नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 85वीं बटालियन सीआरपीएफ ने नक्सलियों के छुपाए गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बनाने के सामान को बरामद किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नक्सल मुक्त अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक (ऑप्स) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन और कमांडेंट सुनील कुमार राही के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 को थाना गंगालूर क्षेत्र के पेद्दाजोजेर, लेण्ड्रा और कोरचोली के दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाकों में संयुक्त रूप से “सर्च एंड क्लियर” अभियान चलाया गया।

थाना गंगालूर, बीजापुर (छ.ग.) के अंतर्गत पेद्दाजोजेर, एन्डरी, लेण्ड्रा एवं कुरचोली के सघन जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया गया जिसमें क्यू0ए0टी0/85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 श्री सुरेश उरॉव, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में, क्यू0ए0टी0/222 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 श्री दिनेश कुमार, सहा0कमां0 के नेतृत्व में, रेंज फील्ड टीम (आसूचना) श्री कुलदीप सिंह, उप कमांडेण्ट के नेतृत्व में तथा बटालियन आसूचना शाखा/85 बटालियन निरी0/जीडी संजय कुमार के नेतृत्व में सी0आर0पी0एफ0 के कार्मिक एवं जिला पुलिस, बीजापुर के कार्मिक शामिल थे।

*‼️ पहला ऑपरेशन:* पेद्दाजोजेर क्षेत्र

पेद्दाजोजेर के दुर्गम इलाके में सर्च के दौरान सुरक्षा बलों को एक बड़ा नक्सली डंप मिला, जिसमें शामिल हैं—

303 राइफल – 2 नग

303 जिंदा राउंड – 94

9 एमएम राउंड – 6

भरमार राइफल – 2

वॉकी-टॉकी – 2

बाइनाकुलर – 1

देशी बीजीएल लॉन्चर व राउंड

डेटोनेटर, जिलेटिन, मोर्टार बम

कार्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई

*‼️ दूसरा ऑपरेशन:* 

उक्त सफलता के बाद एवं सूचना के आधार पर संयुक्त टीम क्यू0ए0टी0/85 बटालियन, क्यू0ए0टी0/222 बटालियन, रेंज फील्ड टीम (आसूचना) इंचार्ज तथा आसूचना शाखा/85 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा लेण्ड्रा के सघन जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में बारीकी से किये गये तलाशी के दौरान दूसरा नक्सली डम्प बरामद किया गया जिसमें 303 राईफल-01, भरमार राईफल-04, स्टेन गन देशी-01, स्टेन गन फैक्टरी मेड-01, बी0जी0एल0 राउण्ड-87, कारतून ओ0एम0.12-45, बाईनाकुलर-01, इेलेक्ट्रिक डेटोनेटर-10 बंडल, लैपटॉप डी0वी0डी0 प्लेयर-01, सल्फर लगभग-03 किग्रा0, यूरिया लगभग-5 किग्रा0, कार्डेक्स वायर-01 बंडल, बी0जी0एल0 एच0डी0 कार्टस-12 के साथ ही भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया गया जो सी0आर0पी0एफ0 के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

* बड़ी कामयाबी*

सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों से बीजापुर सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है।