सियासी नज़र —   विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर कांग्रेसी विरोध – ज्ञापन में कांग्रेसी पालिका उपाध्यक्ष के नहीं है हस्ताक्षर – 45 डिग्री बढ़ा राजनेतिक तापमान  

(सौपे गए ज्ञापन में नहीं है कांग्रेसी पालिका उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर )

( किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस पहुँची जिला प्रशासन के द्वार )

किरंदुल – किरंदुल नगर के कद्दावर युवा भाजपा नेता और किरंदुल पालिका के पूर्व अध्यक्ष साथ ही किरंदुल नगर पालिका के कार्यकाल में दो बार पार्षद का दायित्व निभा चुके चर्चित युवा भाजपा नेता को दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेत राम अट्टामी ने किरंदुल नगर पालिका के सम्मेलन में प्रतिनिधित्व एवं कार्यों की समीक्षा हेतु पूर्व में नियुक्त विधायक प्रतिनिधि के स्थान पर विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।उल्लेखनीय हैं कि भाजपा नेता पूर्व के वर्षो में किरंदुल नगर पालिका परिषद के कार्यकाल में दो बार पार्षद के पदों को सुशोभित कर चुके हैं साथ ही वर्ष 2010 से 2014 में किरंदुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के दायित्व को भी निभा चुके हैं । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल नगर में पड़ रही अत्यधिक गर्मी में पान ठेलों और होटलों में ठंडा मठ्ठा और ठंडी लस्सी पीने के बीच चल रही नगरवासियों के बीच चर्चा के अनुसार की क्या पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और पूर्व के दो बार के पार्षद को मिले इस नए दायित्व विधायक प्रतिनिधि के पद से सुशोभित किये जाने से किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल ने और किरंदुल नगर पालिका परिषद में कांग्रेसी पार्षद बालसिंह कश्यप ,अम्रृत टंडन ,गायत्री साहू ,और इला पटेल ने किरंदुल ब्लॉक अध्यक्ष किरंदुल के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौपे ज्ञापन में हस्ताक्षर कर नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि के विरोध में जो ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया है उस सौपे गए ज्ञापन में किरंदुल नगर पालिका परिषद के कांग्रेसी उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर और नाम से होने से फिर से किरंदुल में पड़ रही गर्मी की गरमाहट ने किरंदुल नगर पालिका की राजनीति को फिर से एक बार 45 डिग्री के तापमान पर ला दिया है ।