परसदा में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा पाठ किया गया

नवापारा राजिम:–चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर समीपस्थ ग्राम परसदा में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाँव के विभिन्न मंदिरों में भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना व हवन पूजा विधि विधान के साथ किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद के रूप में खीर पुड़ी का वितरण किया गया।इस अवसर पर पूरन लाल साहू,डेरहू राम साहू,रोहित साहू कुणाल साहू,सूखेन साहू,विनोद सेन, मौसमी माला साहू,पदमनी साहू,चंचल साहू,मुस्कान साहू,खुशबू साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे।