किरंदुल को जल्द मिलेगी बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात – रूबी सिंह

 चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करना हमारा संकल्प पालिकाध्यक्ष 

मार्च में प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का होगा किरंदुल दौरा

 गौरव पथ पर बेतरतीब खड़ी ट्रकों से जनता को मिलेगी निजात 

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लौह अयस्क को छत्तीसगढ़ राज्य के साथ साथ आंध्र प्रदेश ,तेलंगाना और महाराष्ट्र की कंपनियों के लिए परिवहन का कार्य करने के लिए गठित ट्रक मालिकों की दक्षिण बस्तर की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ की करीबन 1600 ट्रकों को खड़ा करने के लिए किरंदुल और बचेली क्षेत्र में पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण किरंदुल के प्रवेश द्वार से लेकर बस स्टैंड तक करीबन तीन किलोमीटर तक नगर के गौरव पथ पर ट्रकों की लंबी कतार देखी जा सकती हैं । छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिकाओं में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद की वर्तमान परिषद की अध्यक्ष रूबी सिंह अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल ट्रांसपोर्ट नगर की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करती नज़र आ रही है ।उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर पालिका परिषद की स्थापना के समय से ही बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और नगर की जनता के द्वारा पूर्व के किरंदुल के पालिका अध्यक्षों को ट्रांसपोर्ट नगर की मांग से अवगत कराया जा चुका था ताकि नगर की सड़कों पर बेतरतीब खड़ी ट्रकों से जनता को निजात मिल सके । इस संबंध में चर्चा करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री दिनेश कश्यप जी से ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए चर्चा हुई है ।मार्च में मंत्री जी के किरंदुल आगमन पर घोषणा की जाएगी ।

रूबी सिंह – किरंदुल पालिकाध्यक्ष 

– मार्च में प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान किरंदुल की बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर की मांग पूरी होगी । हमारे चुनावी घोषणा पत्र के सभी वादों को जल्द पूरा किया जाएगा ।