किरंदुल — महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में किरन्दुल पुराना थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में किरंदुल थाना के अधिकारियों और जवानों द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विधि विधान सहित भगवान महादेव की पूजा अर्चना की गई ततपश्चात भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया।जिसके बाद दोपहर से भंडारा शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया महाशिवरात्रि समापन के दूसरे दिन प्रत्येक वर्ष भंडारा का आयोजन किया जाता हैं जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में भंडारे मे लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
