मुक बधिर शारदा कुशवाहा ने लगवाया कोविड टीका, शारदा ने खुशी जाहिर की तथा पिता ने शासन एवं प्रशासन का किया आभार प्रकट…

सूरजपुर एस के मिनोचा/ राज्य शासन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले के कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव के नेतृत्व में 2 मई 2021 से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिको के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर में स्थित टीकाकरण केंद्र में एक मूक बधिर कन्या कुमारी शारदा कुशवाहा पिता श्री केश्वर कुशवाहा, ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद कुमारी शारदा कुशवाहा काफी खुश नजर आईं, उनके पिता भी अपनी पुत्री को टीका लगने से काफी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जिले के सभी योग्य नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की। ताकि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में निर्णायक जीत हासिल की जा सके।


कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने इस अवसर पर कुमारी शारदा कुशवाहा की प्रशंसा कर बधाई दी। साथ ही जिले के सभी योग्य नागरिकों से टीकाकरण करवाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
समाचार क्रमांक फोटो 01

जिला पंचायत सीईओ ने कोविड वैक्सीन सेंटर का किया निरीक्षण

टीकाकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश-

सूरजपुर/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव द्वारा आज 18-44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु टीकाकरण केन्द्र सूरजपुर एवं बिश्रामपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा टीकाकरण केन्द्रों में फ्लैक्स बैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया एवं टीकाकृत व्यक्तियों के जानकारी हेतु रजिस्टर का अवलोकन किया एवं रजिस्टर में जन्म तिथि, राशन कार्ड नंबर, पता, मोबाईल नंबर सहित अन्य जरुरी जानकारी अंकित करने कहा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों को टीकाकरण हेतु अधिक से अधिक मोबिलाईज किये जाने तथा टीकाकरण केन्द्रों में शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के पालन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाचार क्रमांक// फोटो 02, 03

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन टीका का सेकंड डोज

सूरजपुर/ संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बतरा में जाकर कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया गया। इस दौरान संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा प्रदेश के वासियों से बढ़-चढ़कर टीकाकरण अभियान में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सिन पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा कोरोना महामारी से लड़ने में पूरी तरह कारगर है। उन्होनें कहा लोग बड़ी संख्या में कोविड-19 वैक्सिन के टीकाकरण अभियान में सम्मिलित होकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को दूर भगाएं।
इस टीकाकरण कार्यक्रम के दौराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बतरा के चिकित्सक डॉ. जे.बी. सिंह, डॉ. कमलेश तिवारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बतरा के अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक फोटो 04

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कोविड टीकाकरण कार्ड का वितरण

प्रत्येक पात्र व्यक्ति कोविड टीकाकरण जरूर लगाएं- श्री के. के. अग्रवाल

सूरजपुर// शासन के निर्देशानुसार कोरोना के गाईडलाइन का पालन करते हुए सूरजपुर जिले में 18 से 44 वर्ष के आयु के व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण लगाया जा रहा है। आज से संपूर्ण जिले में निर्धारित टीकाकरण केंद्र में अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले 18 से 44 वर्ष के आयु के पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण लगाया गया। सूरजपुर नगर में आयुष विभाग के स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्री केके अग्रवाल ने अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले पात्र हितग्राहियों को कोविड टीकाकरण कार्ड का वितरण किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री केके अग्रवाल ने टीकाकरण लगाने आए हितग्राहियों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा स्वयं एवं परिवार के सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण जरूर लगाने कहा तथा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने कहा, जिससे हम सभी कोरोना के महामारी से विजय पा सकेगें। इस दौरान श्री संजय दोषी, विधायक प्रतिनिधि श्री शक्ति ठाकुर, श्री प्रवेश गोयल, तहसीलदार श्री नंदजी पांडे, श्री ओ पी सिंह, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, डॉ अजय मरकाम, बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह, स्वास्थ्य अमला तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले शैलेंद्र विश्वास ने टीका लगाने के पश्चात बताया की मेरी इच्छा थी कि मैं कोविड टीका लगवाऊं जो आज मुझे वैक्सीन लगाने का अवसर प्राप्त हुआ। शैलेंद्र ने मुझे खुशी है जाहिर करते हुए कहा की हम सभी को मिलकर इस महामारी को भगाना है इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए टीकाकरण लगाने कहा। इसी तरह अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी बाई, सुशीला तुरी, उषा रानी विश्वास, विजय तुरी ने भी टीका लगवाया तथा कोविड वैक्सीन पर विश्वास जताते हुए प्रत्येक पात्र जन को टीका लगाने का आह्वान किया है ।

जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल देहाती ने लगाया कोविड का टीका-
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जगलाल देहाती और उसकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति सिंह ने नगर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र स्पेशलाइज थेरेपी सेंटर पहुंच कर कोविड टीका लगवाया। शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश एवं जिले में अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले 18 से 44 वर्ष के आयु के व्यक्तियों का टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन लगाने के पश्चात जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कोविड संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक पात्र जन को टीका लगा ने कहा तथा कोरोना के निर्धारित गाईडलाइन जैसे- मास्क पहनना, हाथ को सैनिटाइज या साबुन से धोना एवं 2 गज की दूरी का पालन जरूर करने के लिए कहा है, जिससे हम कोरोना से बच सकते हैं।