आयकर दाताओं के लिए बड़ी राहत:आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखरी तारीख 31 मई तक बढ़ी*

*आयकर दाताओं के लिए बड़ी राहत:आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखरी तारीख 31 मई तक बढ़ी*

मुकेश कश्यप@ कुरुद :- आयकर विभाग ने कर निर्धारण वर्ष 2020-21 अर्थात वित्तीय वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखरी तारीख जो कि 31 मार्च 2021 थी ,उसे बढ़ा कर 31 मई 2021 तक कर दिया है।अर्थात ऐसे करदाता जो अपना आयकर रिटर्न कोरोना महामारी या किसी अन्य कारणों से कर निर्धारण वर्ष 2020-21 का आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाये थे।वे 31 मई 2021 तक दाखिल कर सकते हैं।
नगर के टैक्स एक्सपर्ट विकाश शर्मा ने बताया की कोविड 19 महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए और देश भर के करदाताओं, कर सलाहकारों और अन्य हितधारकों से प्राप्त कई अनुरोधों के मद्देनजर और विभिन्न हितधारकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर अधिनियम, 1961 (Act) की धारा 119 के तहत करदाताओं द्वारा निम्नलिखित अनुपालन के संबंध में छूट प्रदान करते हुए अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। जिसमे आयुक्त (अपील) दाखिल करने,संकल्प पैनल (डीआरपी) को खारिज करने के लिए आपत्ति दाखिल करने,नोटिस के जवाब में कर रिटर्न दाखिल करने,संशोधित रिटर्न दाखिल करना,काटे गए कर का भुगतान, और ऐसे करों में कटौती के लिए चालान-सह-विवरण दाखिल करना,फॉर्म नंबर 61 में विवरण, जिसमें फॉर्म नंबर 60 में प्राप्त घोषणाओं के विवरण हैं उन्हें दाखिल करना शामिल है।