कोरोना गाईडलाइन को दर किनार कर किया जा रहा था शादी, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने की चलानी कार्यवाही…

बीजापुर- बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकाशखण्ड के मद्देड में लॉकडाउन के नियमों को खुला उल्लंघन करते दोषी पाए जाने पर बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देश पर भोपालपटनम एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य एवं तहसीलदार ने शनिवार रात्रि को मद्देड के विवाह में शामिल होने 30 से 40 लोगो की भीड़ एकत्रित थी, जबकि कोरोना गाईडलाइन के अनुसार विवाह समारोह में लॉकडाउन अवधि में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। विवाह समारोह में लॉकडाउन के नियमों का खुला उल्लंघन करते पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चलानी कार्यवाही की गई।

एसडीएम भोपालपटनम हेमेंद्र भुआर्य ने बताया की मद्देड के रविवार को विवाह होना है। शादी घर मे आज से मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शादी समारोह में ज्यादा लोगो के होंने की सूचना मिलने पर उस घर मे दबिश दी गई। वंहा मेहमानों की संख्या लगभग 30 से 40 थी और किसी ने मास्क भी नही लगाया था। लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन करते पाए जाने पर चलानी कार्यवाही करते विवाह समारोह में लॉक डाउन के नियमो का पालन करने की शक्त हिदायत दी गई।

एसडीएम भुआर्य ने बताया कि लॉक डाउन नियम में शादी समारोह एवं अंत्योष्टि कार्यक्रम में 20 लोगो के शामिल होने की अनुमति है, अनुमति केवल विवाह हेतु है। सामूहिक भोज आदि हेतु नही है। लेकिन लोग लगातार नियमो को दर किनार कर शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोगो को शामिल कर रहे। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए ही शादी समारोह का आयोजन करे, अन्यथा महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।