*जोरातराई अ में युवाओं ने गरीबो को भेंट की राशन
सामग्री* मुकेश कश्यप@कुरुद:-ग्राम जोरातराई “अ” में युवाओं ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव व लॉकडाउन से प्रभावित गरीब परिवारो को जनसहयोग के रूप में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए गांव के गरीब परिवारों निशुल्क निस्वार्थ सेवा भाव से खाद्य सामग्री के रूप में आलू-प्याज, नमक, हल्दी, मिर्ची एवं मास्क वितरण किया।उन्होंने लगभग 15 परिवारों को सूखा अनाज वितरण किया। इस पुण्य कार्य मे कुणाल साहू ,पुष्पेंद्र साहू ,लोकेश साहू ,मोनू पाल ,नारायण पाल ,बसंत निषाद, चित्रसेन, पिकेश ध्रुव आदि जुटे रहे।जिसकी गाँव के वरिष्ठजनों सहित समस्त ग्रामवासियों ने साधुवाद प्रकट किया।
