किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर पर मुहर लगा दी थी । 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिया गया था । 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई थी ।साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया गया । नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई थी । साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया था । 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव के लिए बिटीओ के किरंदुल स्थित कार्यालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ । किरंदुल और बचेली के साथ साथ दंतेवाड़ा ,गीदम ,बीजापुर में 13 तारीख की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बाबजूद भी 995 मतों की जगह 911 मत पड़े । बिटीओ के सदस्य मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर बनने वाली नई कमेटी के लिए पूरे जोश और उत्साह तथा उमंग के साथ अपने अपने बहुमूल्य मत का मतदान किया । देर रात आये परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह ,सचिव पद पर आकाश गोयल ,उपाध्यक्ष पद पर विजयंत सिंह गौतम ,राहुल असरानी ,कोषाध्यक्ष पद पर मनीष नायक ,सहसचिव पद पर विश्वजीत सरकार ,एवं वैभव गौरंग साहा ने जीत हासिल की । इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिटीओ के सदस्य लोकेश गोयल ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई प्रेषित की ।
