सुविधा – किरंदुल परियोजना में सेंट्रल पी एफ फैसिलिटेशन सेंटर थ्रू वर्चुअल मोड के कार्यालय का हुआ शुभारंभ    ।

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ने किया शुभारंभ ।

परियोजना कर्मचारियों ,ठेका श्रमिको ,ठेकेदारों को मिलेगी सुविधा ।

किरंदुल — देश की लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल नम्बर की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के द्वारा फैसिलिटेशन सेंटर थ्रू वर्चुअल मोड के कार्यालय का शुभारंभ एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी के करकमलों से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के ट्रेनिंग सेंटर में फीता काटकर किया गया । उल्लेखनीय हैं कि सेंट्रल प्रोविडेंट फंड के कमिश्नर के द्वारा एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में सेंट्रल प्रोविडेंट फंड के फैसिलिटेशन सेंटर के खुलने से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ ठेका श्रमिकों एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत कॉन्ट्रेक्टरों को भी पी एफ से संबंधित जानकारियों की सुविधा प्राप्त होगी । कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सहायक महाप्रबंधक कार्मिक दीपक पॉल ,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रवर्तन अधिकारी प्रियरंजन प्रसाद सिन्हा , किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर संघ के अतुल सिंह ,सुरेंदर नायर ,अमरीक सिंह ,रविंद्र सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे ।