किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव तो काफी प्रचार प्रसार के साथ ही सम्पन्न हो गया । 13 अगस्त की रात आखिरकार चुनावी परिणाम भी आ गए।उल्लेखनीय हैं कि 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव के लिए बिटीओ के किरंदुल स्थित कार्यालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ । किरंदुल और बचेली के साथ साथ दंतेवाड़ा ,गीदम ,बीजापुर में 13 तारीख की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बाबजूद भी 995 मतों की जगह 911 मत पड़े । बिटीओ के सदस्य मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर बनने वाली नई कमेटी के लिए पूरे जोश और उत्साह तथा उमंग के साथ अपने अपने बहुमूल्य मत का मतदान किया । परंतु बैलाडीला में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चुनाव संपन्न होने के बाद यह बात की चर्चा भी जोरों पर आम चर्चा का विषय बनी हुई है कि कल आजादी के पर्व पर बिटीओ के कार्यालय में देश के तिरंगे झंडे को फहराने का सौभाग्य किस को प्राप्त होगा ।क्या कल चुन कर आई नवीन कमेटी के सदस्यों को देश के तिरंगा झंडा को फहराने का सौभाग्य मिलेगा या चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को तिरंगे को फहराने का मौका मिलेगा फिर इन सब से परे बिटीओ के किसी वरिष्ठ सदस्य को बिटीओ परिवार यह सौभाग्य देगा ।खैर यह तो बिटीओ परिवार का विषय है कि वो किस को यह सौभाग्य देगी ।
