बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने ट्रैफिक पुलिस के जवान का सराहनीय कदम।
दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से आई ट्रैफिक पुलिस के जवान की दुर्लभ तस्वीरें ।
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल दंतेवाड़ा जिले के जिला मुख्यालय से एक दुर्लभ तस्वीर व्हाट्सएप पर खूब वायरल हो रही है । उल्लेखनीय हैं कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर आये दिन पालतू पशुओं के सड़क के बीचों बीच बैठने से सड़क पर वाहनों की दुर्घटना का खतरा बना रहता है । जो कि कई बार मुख्य सड़क पर पालतू पशुओं से निरंतर हो रही दुर्घटना वाला शीर्षक भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में प्रमुखता से उठाया जा रहा है ।परंतु उसके बाबजूद भी स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदों को इससे कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है । ट्रैफिक पुलिस के कर्मठ जवान के द्वारा सड़क से पालतू पशुओं को हटाने वाला वीडियो साफ तौर पर इस बात को इंगित करता है कि जिस ट्रैफिक पुलिस के जवान की ड्यूटी सड़क पर चल रही वाहनों को व्यवस्थित रूप से संचालित कर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाकर सड़क दुर्घटना को रोकना है वो दंतेवाड़ा ट्रैफिक पुलिस का एक जवान सड़क पर दौड़ रही बेतरतीब वाहनों को सही दिशा निर्देश देते हुए सड़क पर बैठे पालतू जानवरों को भी हटाकर सड़क दुर्घटना की कमी को कम करने की कोशिश कर ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी को किस तरह मूर्त रूप दे रहा है । एक साथ दो दो जिम्मेदारी को संभालने वाले दंतेवाड़ा मुख्यालय के ट्रैफिक पुलिस के जवानों को स्थानीय जनता के द्वारा व्हाट्सएप के जरिये काफी सराहना मिल रही है ।
