सियासी नज़र — आधी खुशी आधा गम – मुग़लते में ना रहे पैनल – बिटीओ में मिलीजुली बन सकती है सरकार ।

13 अगस्त को होगा बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव ।

किरंदुल –– दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी थी । उल्लेखनीय हैं कि इस बार के बिटीओ के चुनावी मैदान में दो पैनल ही आमने सामने हैं जिसमे से एक पैनल के अध्यक्ष पद से उम्मीदवार उमेश सिंह और सचिव पद के प्रत्याशी आकाश गोयल हैं तो वहीं दूसरे पैनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज सिंह है और सचिव पद के लिए विप्लव मल्लिक चुनावी मैदान में है साथ ही दोनों पैनलों से दो उपाध्यक्ष ,दो सहसचिव और एक कोषाध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । किरंदुल नगर के साथ साथ दंतेवाड़ा ,बचेली ,नकुलनार, गीदम ,बीजापुर के मतदाताओं से प्रत्याशियों के पैनल का डोर टू डोर संपर्क फिलहाल जारी है दोनों पैनलों के उम्मीदवार पूरे पैनल के साथ जीत का दावा ठोकते हुए नज़र आ रहे हैं ।परंतु किरंदुल नगर में रुक रुक कर हो बारिश के बाद पड़ रही तेज धूप के बीच होटलों और पान ठेलों के साथ साथ चौक चौराहे पर चल रही राजनेतिक फिजा के अनुसार इस बार के बिटीओ के वार्षिक चुनाव में किसी भी एक पैनल को बहुमत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं ।सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार किसी एक पैनल से अध्यक्ष प्रत्याशी जीतेगा तो दूसरे पैनल से सचिव पद के उम्मीदवार की जीत की चर्चा जोरों पर है ।उस ही प्रकार उपाध्यक्ष पद भी दोनों पैनलों में फिफ्टी फिफ्टी हो सकते हैं ।राजनेतिक चर्चाओं के अनुसार आधी खुशी आधा गम या बोल ले कि कहीं धूप कहीं छाव के शीर्षक अनुसार इस बार बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 13 अगस्त को आने वाले वार्षिक चुनावी परिणाम के अनुसार बिटीओ में मिली जुली सरकार के काबिज होने के आसार सियासी नज़र के हिसाब से प्रतीत होते नज़र आ रहे हैं ।